हेली सेवा शुरू करने की कवायद तेज, DGCA की टीम ने किया निरीक्षण.

देहरादून/अल्मोड़ा हिल न्यूज़ लाइव। पहाड़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अल्मोड़ा से हेली सेवा शुरू करने की कवायद तेज हो गई है. अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड का पूर्व में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम ने निरीक्षण किया है. डीजीसीए की टीम ने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. जिसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि अल्मोड़ा से जल्द ही हवाई सेवा शुरू हो जाएगी.


आपको बता दें कि, विगत  दिसंबर 2021  को यहां उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) की टीम निरीक्षण करने पहुंची थी. जिसके बाद से उम्मीद जगी थी कि जल्द ही यहां से देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू हो जाएगी. अब डीजीसीए की टीम के निरीक्षण के बाद फिर हेली सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है.