चमोली/जोशीमठ, हिल न्यूज लाइव-पूर्व सेनाध्यक्ष एवं बीजेपी सांसद जनरल वीके सिंह ने चमोली जिले की सीमांत तहसील जोशीमठ में भाजपा के चुनाव अभियान में भाग लिया। जोशीमठ के रविग्राम स्थित खेल मैदान में उन्होने चुनावी सभा को संबोधित किया। सिंह ने बदरीनाथ विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए उन्हें फिर से विधायक चुनने का अनुरोध किया।
सैन्य छावनी के समीप हुई भाजपा की इस चुनावी सभा में जनरल वीके सिंह ने केन्द्र और राज्य सरकार के कार्यकाल में उत्तराखण्ड में हुए विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में यहां काफी विकास हुआ है और वादा किया की अगले पांच सालों में फिर से भाजपा की सरकार आई तो इससे दोगुना विकास होगा।
न्होंने कहा कि गांव.गांव में सड़कें पहुंच चुकी हैं। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से यहां के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। केन्द्र सरकार की ओर से सीमा सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार
अपने संबोधन में जनरल वीके सिंह ने वन रैंक.वन पेंशन योजना का हवाला देना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 70 सालों से लंबित वन रैंक.वन पेंशन की मांग पूरी कर भूतपूर्व सैनिकों का मान बढ़ाने का कार्य किया है। का पहला लक्ष्य देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है।



