हरीश रावत ने भाजपा पर साधा निशाना, बेटी अनुपमा रावत के लिए मांगे वोट.

हरिद्वार, हिल न्यूज लाइव। हरीश रावत ने गुरुवार को लालढांग में बेटी अनुपमा रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि कोटद्वार.लालढांग कंडी सड़क का निर्माण आज भी अधर में है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कडा प्रहार किया, पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि युवाओं के लिए लालढांग में आईटीआई खोली गईए जिसे बन्द कर दिया गया।

भाजपा को सत्ता की सौदागर बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए हरिद्वार ग्रामीण सीट से उनकी बेटी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आपके बीच है जो आपके सपनों को पूरा करेगी। उन्होंने पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो रसोई गैस 500 रुपये से सस्ती की जाएगी।
निर्धन परिवार को 40 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगीए वही भोगपुर से कांगड़ी तक गंगा नदी पर पुल का निर्माणए 21 प्रकार की सामाजिक पेंशनों को 1200 से बढ़ाकर 1800 रुपये किया जाएगा। दिव्यागों को 2500 रुपयेए आंगनबाड़ी और आशाओं का मानदेय दोगुना और महिला रसोई से रोजगार देने का काम किया जाएगा।