अल्मोड़ा जनसभा को पीएम ने किया संबोधित, कहा मतदाता कभी अच्छे कामों को भूलते नहीं.

अल्मोड़ा,हिल न्यूज। पीएम ने कहा कि भाजपा ने अपना जो संकल्प पत्र जारी किया हैए वो भी विकास की नई ऊर्जा से भरा हुआ है। पहले की सरकारों में उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव, तहसील, जिलों को अनदेखा किया गया। भाजपा सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के लिए योजना बनाई है।
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए हमने वाइब्रेंट विलेज, योजना बनाई 
हमने कटारमल सूर्य मंदिर को उसकी पहचान देने का संकल्प लिया है। एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व वाली सरकार हैए जो पर्यटन, प्रगति और रोजगार के लिए काम कर रही है। दूसरी ओरए वो पुरानी मानसिकता है जिसने दशकों तक उत्तराखंड में पलायन के हालात पैदा किए। 
पीएम मोदी ने कहा कि जो दृश्य मैंने देखा है, उससे लग रहा है कि मतदाता कभी अच्छे कामों को भूलते नहीं है। और कभी नेक नीयत वालों का साथ नहीं छोड़ते हैं। गुरुवार को उत्तरप्रदेश में जो मतदान हुआ है, उससे साफ लगता है कि भाजपा इस बार भी रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में यह भीड़ देखकर लग रहा है कि इस बार भी भाजपा को जीत मिलेगी। जिन लोगों को उत्तराखंड का फैसला देखना है वह इस जन सैलाब को देखकर पता कर सकते हैं। जनता चाहती है कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बने। 
पीएम ने कहा कि भाजपा ने अपना जो संकल्प पत्र जारी किया है, वो भी विकास की नई ऊर्जा से भरा हुआ है। पहले की सरकारों में उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव, तहसील, जिलों को अनदेखा किया गया। भाजपा सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के लिए योजना बनाई है।
इस वर्ष केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए देश भर में 80 लाख नए पक्के घर बनाने का तय किया है। उत्तराखंड में जिन गरीबों को पक्के घर मिलने रह गए हैं, उन्हें हमारी सरकार पक्के घर देने का काम करेगी। यही लोग कहते थे कि पहाड़ों पर सड़कें बनाना आसान नहीं, इसलिए यहाँ तो ऐसे ही चलना पड़ता है।

आज उत्तराखंड में चारों धामों को जोड़ने के लिए ‘आल वेदर’ रोड का काम चल रहा है। जहां ये सड़क को मुश्किल बताते थे, वहाँ आज पहाड़ों पर रेल भी पहुँच रही है। प्रधानमंत्री इससे पूर्व 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अल्मोड़ा में जनसभा कर चुके हैं। भाजपा खेमे में इस विजय संकल्प जनसभा को लेकर काफी उत्साह है।