कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 39 उम्‍मीदवारों की पहली सूची की जारी.

देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने 39 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की अपनी वर्तमान लोकसभा सीट वायनाड से, शशि थरूर तिरूवनंतपुरम से और के सी वेणुगोपाल अलपुझा से चुनाव लड़ेंगे।
छत्तीसगढ में पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव और ज्‍योत्‍सना महंत कोरबा सीट से पार्टी उम्‍मीदवार होंगे। मेघालय में शिलांग लोकसभा सीट से विन्‍सेंट एच पाला चुनाव मैदान में होंगे। 

पार्टी ने छत्तीसगढ की छह, कर्नाटक की सात, केरल की सोलह, तेलंगाना की चार, मेघालय की 2 और नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा तथा लक्षद्वीप की एक-एक सीट से उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। उम्‍मीदवारों के नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अंतिम रुप दिया।