देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा एवं समस्त आयामों के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रचार प्रसार एवं रेस्क्यू मोबाइल वैनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह मोबाइल वैन राज्य के जनपदों में गांव-गांव जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों से सम्बन्धित संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर उन योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिला, किशोरियों व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कटिबद्ध है तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की यह पहल सराहनीय है।



