खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य सरकार ने प्रदेश में आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में आयोजित खेल विभाग की बैठक में संबंधित अधिकारियों को इसके लिए युद्धस्तर पर काम करने को कहा है। 

खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए बेहतर कोच की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश में कार्यरत सभी कोचों को पांच का पंच का लक्ष्य दिया जाएगा। 

खेल आर्या ने बताया कि सभी कोचों के लिए इसी माह की संभावित 21 या 22 फरवरी को कोच कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कॉन्क्लेव खेल विभाग के कोचों के लिए कारगर साबित होगा और वे खिलाड़ियों को और अधिक सशक्त कर सकेंगे।