शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक होंगे शैलेश मटियानी पुरस्कार-2023 से सम्मानित, सूची जारी  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार- 2023 से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 11, माध्यमिक शिक्षा के 6 और शिक्षक प्रशिक्षण संवर्ग का एक शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में सर्वाधिक शिक्षक पौड़ी जिले से हैं, जबकि नैनीताल और चंपावत से दो-दो शिक्षक हैं।  

राज्य चयन समिति की 11 दिसंबर 2023 को बैठक में 17 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पुरस्कार देने की संस्तुति की गई थी। विभाग से प्रस्ताव को उच्चानुमोदन मिलने के बाद शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची घोषित कर दी। 

प्रारंभिक शिक्षा:

  • पौड़ी जिले के रा० उ० प्रा० वि० नगर क्षेत्र कोटद्वार के प्रधानाध्यापक नफीस अहमद
  • चमोली जिले की रा० उ० प्रा० वि०  वीणा की कुसुमलता गड़िया
  • उत्तरकाशी जिले के प्राथमिक विद्यालय वीरपुर डुंडा की कुसुम चौहान
  • देहरादून जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भूड़पुर सहसपुर की सुमन चमोली
  • टिहरी के प्राथमिक विद्यालय तपोवन नरेंद्रनगर की कंचन बाला
  • रुद्रप्रयाग जिले के प्राथमिक विद्यालय जाबरी अगस्त्यमुनि की अरुणा नौटियाल
  • चंपावत के प्राथमिक विद्यालय गागर पाटी के खड़क सिंह बोरा 
  • बागेश्वर जिले के जूनियर हाईस्कूल करुली के नरेंद्र गिरी
  • नैनीताल के प्राथमिक विद्यालय नाईसेला भीमताल की डॉ. भावना पलड़िया
  • पिथौरागढ़ जिले के प्राथमिक विद्यालय जाजर चिंगरी मूनाकोट के चंद्रशेखर जोशी 
  • अल्मोड़ा जिले के प्राथमिक विद्यालय चिलियानौला ताड़ीखेत के राम सिंह को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार दिया जाएगा। 

माध्यमिक शिक्षा: 

  • GIC सेंधीखाल पौड़ी के दौलत सिंह गुसांई
  • GIC कासमपुर बहादराबाद हरिद्वार के राजेंद्र कुमार
  • रा० उ० प्रा० वि० महरागांव भीमताल जिला नैनीताल के डॉ. प्रदीप कुमार उपाध्याय, 
  • GIC लोहाघाट चंपावत के श्याम दत्त चौबे  
  • GIC दिनेशपुर जिला ऊधमसिंह नगर के प्रधानाचार्य डॉ. मधुसुदन मिश्र  

प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव जिला पौड़ी से डॉ० नारायण प्रसाद उनियाल को सम्मानित किया जाएगा।

#shlaishmatiyanipurskar,,,