उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 27 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। 

इस साल बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं के कुल 2 लाख 10 हजार 354 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 10वीं कक्षा में 1 लाख 15 हजार 606 परीक्षार्थी और 12वीं कक्षा में 94 हजार 748 परीक्षार्थी शामिल हैं। इस बार बोर्ड ने परीक्षा के लिए 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

#UttarakhandSchoolEducation,,