देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी- स्वीप प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चला रहा है। अभियान के तहत चमोली जिले में फुटबॉल और क्रिकेट मैच आयोजित कर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने की युवाओं से अपील की और युवाओं को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई।



