देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र अब वर्चुअल रूपक के माध्यम से भी शिक्षा ले सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को वर्चुअल रूपक के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।
इसके तहत अब दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून के छात्र वर्चुअल रियलिटी के जरिए शरीर पर अध्ययन और शोध कर सकेंगे। दून मेडिकल कॉलेज में 3-डी कैडेवर यानी वर्चुअल रूपक के माध्यम से प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।
दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि थी-डी कैडेवर के माध्यम से मेडिकल छात्रों को मानव शरीर की संरचना के बारे में सिखाया जाता है।



