सरकार प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक आदर्श ओपन जिम खोलेगी: खेल मंत्री रेखा आर्य.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): सरकार प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक आदर्श “ओपन जिम“ खोलेगी। यह जानकारी देते हुए खेल मंत्री ने कहा कि इन ओपन जिमों में एक वर्ष की आयु से लेकर वृद्ध लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।  रेखा आर्य ने कहा कि ये जिम ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, युवाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कारगर साबित होंगे।