उत्तराखंड में 18 व 19 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य में आज मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को राज्य में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि 18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।