देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्राप्त पांच पंचायत प्रतिनिधि नई दिल्ली में आगामी गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की ओर से भाग लेंगे।
परेड में भाग लेने वालों में टिहरी जिले के प्रतापनगर से ब्लाकप्रमुख प्रदीप चंद रमोला, देहरादून के सिमलास ग्रांट पंचायत की प्रधान पूजा पाल और बडमास वाला के ग्राम प्रधान नरेंद्र तोमर शामिल हैं।
साथ ही उत्तरकाशी के मठ से ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, ग्राम पंचायत दियारी की प्रधान सुषमा वर्मा और पुरोला ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार को भी कार्यक्रम के लिए राज्य की ओर प्रतिभाग करने का आमंत्रण मिला है।
#NationalPanchayatpuruskar,,



