उत्तराखंड में अगले दो दिन शीत लहर का प्रकोप रहेगा जारी :मौसम विभाग .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश में शीतलहर जारी है, राज्य के मैदानी इलाकों को सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर बाद धूप खिली रही। इस बीच मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमंसिह नगर जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा और कड़ाके की शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

वहीं राज्य के अन्य जिलों में पाला पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यही स्थिति कल भी बनी रहेगी। चंपावत के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले दो दिन टनकपुर के संकुल आमबाग और संकुल चंदनी में सभी आँगनबाडी केन्द्रों व स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी शैक्षणिक और मिनिस्ट्रियल कार्मिकों को स्कूलों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गये हैं। 

#Uttarakhandmausamupdate,#toadaymausamupdate,,