देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): सरकार प्रदेश में ड्रोन के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन पॉलिसी का प्रचार करेगी। देहरादून में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा कि ड्रोन के क्षेत्र में नए दृष्टिकोण अपनाने की जरूत है।
इसके लिए उन्होंने देश के प्रौद्योगिकी संस्थानों से अनुबंध करने की जरूरत पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि युवाओं को ड्रोन के क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार देने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रोन के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों से ड्रोन के विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम कराए जा सकते हैं।



