देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तरकाशी जिले की पर्वतारोही सविता कंसवाल को मरणोपरांत पर्वतारोहण के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनकी मां कमलेश्वरी देवी और पिता राधेश्याम कंसवाल को कल नई दिल्ली में यह अर्वाड प्रदान करेंगी।
गौरतलब है कि सविता कंसवाल पहली ऐसी महिला पर्वतारोही थी, जिन्होंने 16 दिन के अंतराल में 12 मई 2022 को माउंट एवरेस्ट और 28 मई 2022 को माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया था। 4 अक्टूबर 2022 को उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा चोटी-2 के आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई थी। इस दल में कुल 29 सदस्य थे।
#TenzingNorgayNationalAdventureAward,,



