देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश की 144 स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प पुरस्कार दिया गया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने अस्पतालों को यह अवार्ड वितरित किए। प्रदेश के10 जिला चिकित्सालय,12 उप जिला चिकित्सालय व 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 64 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 1 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को यह अवार्ड दिया गया है।
यह सम्मान अस्पतालों को विभिन्न मापदंडों में दिया जाता है। कायाकल्प अवार्ड वर्ष 2015 से शुरू किया गया था और इसमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले अस्पतालों को 25 लाख रुपए की धनराशि दी जाती है, जिसे अस्पतालों के रखरखाव पर खर्च किया जाता है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कायाकल्प अवार्ड अस्पतालों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करता है और हर साल अस्पताल इस अवार्ड को पाने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं।
#KayakalpAward2023,,



