ODOP के तहत कृषि क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उत्तरकाशी ज़िले को देशभर में मिला दूसरा स्थान .

देहरादून/नई दिल्ली(हिल न्यूज़ लाइव): एक ज़िला एक उत्पाद(ODOP) के तहत कृषि क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उत्तरकाशी ज़िले को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट अवार्ड में देशभर के लगभग 500 जिलों में से उत्तरकाशी को यह सम्मान दिया गया। 

कृषि की श्रेणी में उत्तरकाशी जिले को लाल धान की खेती के लिए यह पुरस्कार दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम वर्क से आगे भी इस तरह के नए उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किए जांएगे।
 

#ODOP2nduttarkashi,,