देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजन की तैयारी पुरी हो चुकी है, भगवान राम की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया गया है, भगवान राम लला की मूर्ति काले रंग के पत्थर से बनी हुई है,
मनमोहक मुस्कान, चेहरे पर तेज प्रतिमा खड़ी मुद्रा में है, यह मूर्ति मैसूर के मूर्तिकार अरूण योगीराज ने बनाई है, भगवान राम लला की मूर्ति को 17 जनवरी बुधवार को मंदिर में लाया गया था।
श्रीरामलला की मूर्ति की खासियतः
कमल के आसान पर विराजित रामलला की इस मूर्ति में विष्णु के दशावतार बनाये गए हैं, इसमें मत्स्य, कूर्म, वराह, वामन, परशुराम, राम कृष्ण, बुद्ध, कल्कि, अवतार, दर्शाए गए हैं, मूर्ति के चारों तरफ आभामंडल है, राम लला की प्रतिमा के सिर पर सूर्य विराजमान और आभामंडल के नीचे भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी बनाए गए हैं, इसके अलावा स्वास्तिक, ओम, गदा भी उकेरे गए हैं। रामलला के सिर पर सोने का मुकुट पहनाया गया है।

#RamlalaAyodhyamurti,#ayodhyarammandir,,,,



