उत्तराखंड में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अवकाश घोषित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्म भूमि में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं बैंक कोषागार, उप कोषागार दिनांक 22 जनवरी को आधे दिन दोपहर 2.30 बजे तक केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगे। इसके अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थान, स्कूल एवं कॉलेज 22 जनवरी सोमवार को बन्द रहेंगे। 

22 जनवरी के अवकाश को लेकर शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश के सभी मंदिरों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है, देश भर में इसको लेकर काफी उत्साह का माहौल है। 

rammandir

#rammandirayodhya,#shreeram,#ayodhyarammandir,,,