वर्षा जल संरक्षण और उसके बेहतर उपयोग के लिए मुख्य सचिव ने कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): वर्षा जल संरक्षण और उसके बेहतर उपयोग के लिए मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधू ने जलस्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण को चैकडैम बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्राधिकरण को अपने कुल बजट का 70 से 80 प्रतिशत चेकडैम बनाने पर खर्च करने को कहा। 

देहरादून में आयोजित बैठक में डॉ. संधु ने कहा कि मानसून सीजन के 3 महीनों में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली वर्षा का लगभग 90 प्रतिशत जल नदियों में बह जाता है और इसका उपयोग नहीं हो पाता, जिसके कारण पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की कमी बनी रहती है। 

मुख्य सचिव ने जलस्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण को अगले एक, दो, पांच और दस सालों के लिए वर्षवार लक्ष्य निर्धारित कर योजना बनाने और उसकी निगरानी करने के निर्देश दिए।