स्वास्थ्य सचिव राजेश कुमार ने सभी CMO को ब्रांडेड दवाओं के स्थान पर जेनेरिक दवाएं लिखने के दिए निर्देश .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश के चिकित्सकों को ब्रांडेड दवाओं के स्थान पर जेनेरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को मरीजों के लिए जेनरिक दवाइयां ही लिखने को कहा है। उन्होंने कहा कि जेनरिक दवाओं के स्थान पर मंहगी दवाओं के नाम न लिखने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।