स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग, वार्ड ब्वाय समेत विभिन्न पदों पर 11 हजार से अधिक नियुक्ति की जाएंगी: धनसिंह रावत .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग, वार्ड ब्वाय, तकनीशियन सहित विभिन्न पदों पर 11 हजार से अधिक नियुक्ति की जाएंगी। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में नवनियुक्त 93 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनसिंह रावत ने यह बात कही। 

डॉक्टर रावत ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के नर्सिंग अधिकारियों के पदों सहित प्रदेश में रिक्त 3 हजार नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग अधिकारियों के पद पर शत-प्रतिशत उत्तराखंड के मूल-निवासियों को नियुक्ति दी गयी है।