मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के कार्यों की समीक्षा, CM धामी के विज़न के तहत हो रहा काम: ACS .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एसीएस ने लोक निर्माण विभाग को मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत मंदिरों को जोड़ने वाली एप्रोच रोड्स के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत आने वाले मंदिरों से अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जोड़ने के लिए 15 अप्रैल से मानसखण्ड एक्सप्रेस रेल सेवा प्रारम्भ करने पर कार्य चल रहा है। 

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कोलकाता से टनकपुर रेल सेवा का संचालन किया जाएगा व टनकपुर से पूर्णागिरी, हाटकालिका, पाताल भुवनेश्वर, जागेश्वर,कैंची धाम आदि मानसखण्ड मंदिर माला के अन्य मंदिरों तक स्थानीय बस व अन्य परिवहन सेवाओं को भी संचालित किया जाएगा। 

अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने संस्कृति विभाग को राज्य की ऐतिहासिक विरासतों, मंदिरों आदि के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु हेरिटेज एक्ट पर कार्य करने के निर्देश दिए।
 

#ManaskhandMandirMalaMission,,