देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी 2024 सत्र में नये प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गये हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू के स्थानीय समन्वयक डॉ. ललित तिवारी ने बताया कि 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र भी इग्नू के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम के सामान्य पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार के मुखिया की सभी स्रोतों से आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
#IndiraGandhiOpenUniversity,admissionopen,,



