देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन कार्य के लिए उत्तराखंड को प्रतिष्ठित ‘जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड प्रदेश को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में देश भर में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि यह अवार्ड स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों का मनोबल बढ़ने के साथ ही उनमें एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तारीकरण के लिये प्रतिबद्ध है और इसके लिये सरकार स्वास्थ्य चिंतन शिविरों का आयोजन कर रही है।
#Uttarakhandhealthsystem,,



