कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि और उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि और उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान केंद्र पोषित योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए जोशी ने अधिकारियों को इन योजनाओं का बजट समय पर खर्च करने और इनके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए,

उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना और परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत आउटलेट खोलने पर तेजी से काम करने को कहा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके। 

जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कृषि मंत्री ने विभिन्न फसलों के बीज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और समय पर किसानों को बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.