देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देहरादून में कोविड के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों कोविड मरीजों के सैंपल को कोविड के नए वेरिएंट जेएन-1 की जांच के लिए भेजा गया है।
इस बीच, स्वास्थ्य विभाग आम जनमानस से कोरोना और इन्फ्लूएंजा को लेकर सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कोविड प्रबंधन का लगातार फीडबैक ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। कुमार ने बताया कि सभी जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को चिकित्सालय स्तर पर कोविड के उपचार को लेकर सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।



