प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अनेक संभावनांए: कृषि मंत्री गणेश जोशी.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अनेक संभावनांए हैं। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी योजनाओं पर प्राथमिकता और सुनियोजित ढंग से काम करने के निर्देश दिए हैं। 

देहरादून में आयोजित बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।  

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है, उनकी ई-केवाईसी कराई जाए और इसके लिए विकासखण्ड स्तर तक शिविर लगाए जाएं।