देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत पिछले वर्ष अक्टूबर और नवंबर के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। इस दौरान डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत 01 सितम्बर, 2022 से 1 जनवरी, 2024 तक कुल 66 हजार 857 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं, और पंजीकृत उपभोक्ताओं ने 3 लाख 89 हजार से ज्यादा बिल अपलोड किये हैं। इनका कुल मूल्य लगभग 1 सौ 80 करोड़ है। उन्होंने बताया कि योजना की लोकप्रियता को देखते हुए इसके अंतर्गत मासिक पुरस्कार दिए जाने की अवधि को 30 नवम्बर, 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2024 तक किया गया है।



