चमोली में 7 परीक्षा केंद्रों पर 31 दिसंबर को स्नातक स्तरीय के विभिन्न पदों पर होगी परीक्षा, केन्द्रों में धारा-144 रहेगी लागू.

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 31 दिसंबर 2023 को स्नातक स्तरीय विभिन्न पदों के लिए परीक्षा होगी। चमोली में सात परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इन परीक्षा केन्द्रों पर 1688 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 

परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा एवं सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के क्रम में सभी परीक्षा केन्द्रों में धारा-144 लागू रहेगी।

#UKSSSCexam,#chamolinews,,