नई दिल्ली /देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के विनोद नगर वॉर्ड में श्रीराम कथा के 18वें धार्मिक महा-आयोजन में हिस्सा लिया। इस मौके पर धामी ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम का अपने जन्म स्थान में विराजमान होना देश के लिए गर्व की बात है।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार, उत्तराखण्ड हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए कदम उठाने, धर्मांतरण को रोकने, लैंड जिहा व लव जिहाद रोकने जैसे जितने भी निर्णय लिए हैं, वे सब समाजहित में सही साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन है। यदि हम उनका अनुसरण कर जीवन मार्ग पर कुछ कदम भी चल पाए तो इस जीवन को सार्थक बना लेंगे।



