प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 दिसंबर को अयोध्या दौरा, अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगे, इस अवसर पर PM  मोदी पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इस स्‍टेशन का नाम अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन रखा गया है। 

मोदी नई अमृत भारत रेलगाड़ियों और वंदे भारत रेलगाड़ियों को रवाना भी करेंगे। प्रधानमंत्री का कई अन्य रेलवे परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करने का कार्यक्रम है।

दोपहर में प्रधानमंत्री नवनिर्मित अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे।  प्रधानमंत्री  मोदी एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 15 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 

इनमें अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 11 हजार एक सौ करोड़ रुपये की परियोजनाएं और उत्तर प्रदेश में अन्य परियोजनाओं से संबंधित लगभग 4 हजार 600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं।
 

#Ayodhya,#PMmodi,,,