देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को देखते हुए ऋषिकेश स्थित एम्स में कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। इस ओपीडी में फ्लू क्लीनिक के माध्यम से प्रत्येक संदिग्ध रोगी की कोविड जांच की जाएगी।
संस्थान ने कोविड संक्रमित मरीजों के लिए 6 बेड भी रिजर्व किए हैं। हालांकि अभी तक उत्तराखंड में कोरोना के नए वायरस से संक्रमित मरीज का एक भी मामला सामने नहीं आया है। आपकों बता दें कि कोविड-19 के नए वेरियंट JN-1 को लेकर एडवायजरी जारी की गई है।
#AIIMSRishikesh,#Covid19JN1,,



