देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना की समीक्षा की और योजना की प्रगति की जानकारी ली। देहरादून में संबांधित अधिकारियों के साथ बैठक में जोशी ने कहा कि केंद्र की महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का फरवरी माह के पहले सप्ताह में लोकार्पण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस योजना के पूरा होने से मसूरी वासियों को 11.7 एमएलडी पानी उपलब्ध होगा जिससे अगले 30 से 35 वर्षाे तक पानी की कमी नही होगी। बैठक के दौरानजोशी ने अधिकारियों को 144 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस योजना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।



