देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): हरिद्वार में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन विभाग 20 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन करने जा रह है। रोजगार मेले में महिला और पुरुष अभ्यर्थी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
जिला सेवायोजन के प्रभारी अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि जगजीतपुर स्थित सेवायोजन में होने वाले रोजगार मेले में कुल 160 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले सभी योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
#rojgarmela2023,#haridwar,,,



