चलती फिरती पुलिस चौकी, पुलिस का अभिनव प्रयोग, सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुँचती चौकी.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): हरिद्वार पुलिस का अभिनव प्रयोग ‘चलती फिरती पुलिस चौकी’ अपने मिशन में कामयाब हो रही है। हरकी पैड़ी के चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि “चलती फिरती पुलिस चौकी” की शुरुआत भीड़ वाले बाजारों के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि 10 दिनों के अंदर लगभग 115 लोगों की सहायता की गई। 

इसमें चालान काटना, अतिक्रमण हटाना, बुजुर्गों को गंगा घाटों से उनके होटल या धर्मशाला तक पहुंचाना शामिल है। चौकी प्रभारी ने बताया कि हरकी पैड़ी के आसपास के क्षेत्र में सूचना मिलने पर इस चौकी को तत्काल मौके पर भेजा जाता है। गौरतबल है कि इस चौकी का जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने शुभारंभ किया था।

#haridwarpolice,#harkipauri,,