बिल लाओ इनाम पाओ योजना की बढ़ी लोकप्रियता, मासिक पुरस्कार देने की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में “बिल लाओ इनाम पाओ’’ योजना के तहत मासिक पुरस्कार देने की अवधि 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं में “बिल लाओ इनाम पाओ” योजना के प्रति लोकप्रियता बढ़ रही है। 

उन्होंने बताया कि नवम्बर में 64 हजार 8 सौ 28 बिलों को शामिल किया गया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि 01 सितम्बर 2022 से शुरू इस योजना के 12वें और 13वें लकी ड्रॉ की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की गई। जिसमें अक्टूबर और नवम्बर में उपभोक्ताओं द्वारा अपलोड किये गये बिलों को शामिल किया गया।