देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश में बढ़ती ठंड से बचाव के लिए सरकार ने 1 करोड़ 35 लाख रुपये जारी किए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से राज्य आपदा मोचन निधि मद के रिस्पॉन्स और रिलीफ मद से सभी जिलाधिकारियों को धनराशि जारी की गई है।
रंजीत सिन्हा ने जिलाधिकारियों को ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने और निःशुल्क कम्बल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए इस धनराशि के उपयोग के निर्देश दिए। जिसमें पौड़ी को 15 लाख और अन्य जिलों को 10-10 लाख की धनराशि शामिल है।
आपकों बता दें कि पिछले दिनों सीएम धामीने किया रात्रिभ्रमण था, जिसमें उन्होंने ठंड से बचाव के लिए अलाव, कंबल और सेल्टर हाउसों सुव्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।



