न्यायाधीश ऋतु बाहरी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायधीश ऋतु बाहरी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। 16 अगस्त, 2010 को ऋतु बाहरी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। 

गौरतलब है कि उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए, जिसके बाद वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।