राज्य आंदोलनकारियों के10 फीसद क्षैतिज आरक्षण देने का मसौदा तैयार, प्रवर समिति ने विस अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राजकीय सेवाओं में 10 फीसद क्षैतिज आरक्षण देने का मसौदा तैयार कर लिया गया है। आरक्षण को लेकर गठित की गई प्रवर समिति ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी को रिपोर्ट सौंप दी है।

कई दौर के मंथन के बाद 7 सदस्य समिति ने यह ड्राफ्ट तैयार किया है। समिति के अध्यक्ष व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बिल को पास करने के लिए सरकार जल्द ही सदन का विशेष सत्र बुलाएगी।