देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देशभर में आज धनतेरस का त्यौहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दिवाली से 2 दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरी की उपासना की जाती है।
साथ ही इस दिन दीपदान का भी विशेष महत्व है। धनतेरस के दिन नए बर्तन, सोना चांदी के आभूषण खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस अवसर पर आज बाजारों में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोग सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही बर्तन, वाहन और घरों को सजाने के लिए लडी तथा मिट्टी सेे बने खिलौने खरीद रहे हैं। बाजारों में भीड़ से व्यापारियों में भी रौनक है।
इस वर्ष बाजारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील वोकल फॉर लोकल का असर भी देखने को मिल रहा है। लोग वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों को खरीद रहे हैं। खरीददारों को कहना है कि भारत में बने मिट्टी के खिलौने की खरीदारी कर वह लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और
प्रधानमंत्री के संदेश लोकल फॉर वोकल को भी साकार कर रहे हैं। इस बीच त्यौहारों को देखते हुए प्रदेशभर में सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं। साथ ही लोगों को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए प्रयाप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
#Dhanteras,#dhanteraswishes,,



