केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि तय, इस साल श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इससे पहले केदारपुरी में स्थित बाबा केदार के रक्षक द्वारपाल माने जाने वाले भुकुंट भैरव नाथ के कपाट शनिवार 11 नवंबर को पूजा-अर्चना व यज्ञ-हवन के पश्चात शीतकाल के लिए अपराह्न 3 बजे बंद हो जाएंगे। इस दौरान केदारनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। 

शाम 4 बजे फिर से मंदिर को दर्शनों के लिए खोला जाएगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम में स्थित बाबा भैरवनाथ के कपाट बंद होने के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने तक केदारनाथ यात्रा चलती रहेगी। 
 

#kedarnathdham,,