प्रियंका गांधी का आरोप, नरेंद्र मोदी ने सरकारी कंपनियों को अपने उद्योगपति दोस्तों को सौंपा .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मध्य प्रदेश के देवास जिले के सांवेर में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी कंपनियों को अपने उद्योगपति दोस्तों को सौंप दिया है। 

इसके कारण सरकारी नौकरियां खत्म हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी खत्म होने से जनता परेशान है और सरकारी कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन मांग रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार कहती है- पेंशन देने में बहुत खर्च होगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। अगर 70 साल में कुछ नहीं हुआ, तो मोदी जी स्कूल कैसे पढ़ने गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आईआईटी, आईआईएम और अस्पताल जैसे संस्थान बनाए जिससे लोगों को नौकरी मिले। उन्होंने आम लोगों से सोच समझकर वोट देने की अपील की।

 

#PriyankaGandhi,,