देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में आज मौसम साफ रहा। हालांकि मौसम विभाग ने कल मौसम में बदलाव होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आज भी चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है।
वहीँ आज केदारनाथ धाम में बर्फवारी हुई, श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि अपने साथ अनिवार्य रूप से गर्म कपड़े, जैकेट, दस्ताने, बरसाती, जरूरी दवाईयां लेकर अवश्य चलें। आपात सहायता के लिए 112 पर कॉल करें।
विभाग ने 10 नवम्बर को भी राज्य के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान चारधाम में भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
#Kedarnathdham,#badrinathdham,#Uttarakhandmausamupdate,,



