MP: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मुरैना में आज तीसरी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दशकों तक कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार चलाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उस समय जो विकास का मॉडल विकसित किया था उसमें बिजली, पानी और सड़क नहीं थी। रोजगार, गरीबों के लिए आवास और विकास भी इस मॉडल का हिस्सा नहीं था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में युवाओं का विकास और किसानों का कल्याण भी गायब था।
मोदी ने कहा कि एक ओर डबल इंजन की सरकार है तथा दूसरी ओर लोगों को कांग्रेस का डबल खतरा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में एक इंजन केन्द्र सरकार है और दूसरा इंजन भाजपा की राज्य सरकार का है। इससे राज्य का विकास दोगुनी गति से होता है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे।
#NarendraModi,#mpelection,,



