ICC Cricket World Cup: भारत ने पाकिस्‍तान को 7 विकेट से हराया,देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्‍साह और उत्‍सव का माहौल.

ICC क्रिकेट विश्‍व कप में भारत ने पाकिस्‍तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की।  पाकिस्‍तान ने भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्‍य दिया था। जिसके जवाब में भारत ने 31वें ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाकर मैच जीत लिया है। भारत की ओर से कप्‍तान रोहित शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 86 की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने 16 रन व सुभमन गिल ने भी 16 रन बनाए, केएल राहुल ने नाबाद 19 रन बनाए। 

इस जीत के साथ ही भारत अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंक लेकर तालिका में पहले स्‍थान पर आ गया है। भारत की इस शानदार जीत के बाद देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्‍साह और उत्‍सव का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की जीत पर टीम को बधाई दी है। वहीं भारत की इस शानदार जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। 

#ICCCricketWorldCup,#INDvsPAK,,