कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री अन्न (मिलेट्स) पर आधारित 'उत्तराखंडी फिल्म मीठी' की शूटिंग का किया शुभारंभ .

देहरादून: शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर देहरादून में श्री अन्न  मिलेट्स पर आधारित उत्तराखंडी फिल्म मीठी की शूटिंग का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुभारंभ किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार के नीतिगत बदलावों द्वारा उत्तराखंड शूटिंग हेतु फिल्मों तथा वेब सीरीज के निर्माताओं की पहली पसंद बना है।

film meethi

उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मिलेट्स पर आधारित इस फिल्म के द्वारा प्रदेश के श्री अन्न का प्रचार प्रसार होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को शूटिंग के दौरान रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

आपको बता दें कि कलर्ड चेकेर्स फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फिल्म मीठी का निर्माण किया जा रहा। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर कलर्ड चेकेर्स फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड वैभव गोयल, सिद्धार्थ बंसल, फिल्म डायरेक्टर कांता प्रसाद सहित कई फिल्म कलाकार मौजूद रहे।

#UttarakhandifilmMeethi,#ShreeAnnaMillets,,,,,,