देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में कल से 17 अक्टूबर तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ० विक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में कल से हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है।
उन्होंने चारधाम यात्रियों से मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रा करने की अपील की है। डॉक्टर सिंह ने तीर्थयात्रियों से ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े व अन्य जरूरी सामाग्री साथ में रखने को भी सलाह दी।
#Mausamupdate,,



